{"_id":"5bd5f65abdec2269625f5e0a","slug":"21540748890-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे के साथ निकाली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजेबाजे के साथ निकाली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा रविवार को नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह ठेकेदार ने महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर व फीता काटकर किया। दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि मनप्रीत सिंह कीर ने किया।
शोभायात्रा गुलाब नगर वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे लवकुश व सीता की झांकी थी। उसके पीछे शेर पर सवार दुर्गा मां की झांकी, उसके पीछे काली के अखाड़े की झांकी, आंबेडकर की झांकी के साथ ही चल रही हल्ला गाड़ी पर युवा पूरे जोश के साथ थिरक रहे थे। कुल चार झांकियां व दो हल्ला गाड़ियां थीं। आखिर में महर्षि वाल्मीकि का मुख्य डोला था।
जहां युवा बैंड की धुन पर नृत्य व महिलाएं मंगलगान करती हुई चल रही थीं। शोभायात्रा गुलाबनगर वाल्मीकि बस्ती से तेलमिलरोड, नईबस्ती, राजकीय बालिका इंटर कालेज, अधैत भवन, बिहारी विलास, कोतवाली, दीक्षित कॉम्पलैक्स, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा, एनसीआर कालेज रोड, रेलवे हास्पीटल, रैस्टकैंप कालोनी, पुन: दीपा का चौराहा, रेलवे कालोनी होती हुई वाल्मीकि आश्रम फ्रेंड्स क्लब पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संयोजक बौहरे मुकेश मेवाती, अध्यक्ष रमेश मेवाती, महासचिव अशोक खरे, कोषाध्यक्ष अशोक लोहिया, बसंत लोहिया, बसंत खरे, सपा नेता डिप्टी सिंह, शैलेन्द्र वाल्मीकि, बसंतलाल खरे आदि मौजूद थे।