{"_id":"5bc61dcdbdec2269952db562","slug":"21539710413-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पुलिस के हाथ नहीं लगा मुख्य शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पुलिस के हाथ नहीं लगा मुख्य शराब तस्कर
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
liquor ban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पिलुआ पुलिस और आबकारी ने फिर से गैर प्रांतीय शराब की नौ सौ पेटी बरामद की है। लेकिन इस बार भी पुलिस सरगना तक नहीं पहुंच सकी। दो सप्लायरों को पुलिस ने पकड़ कर बाइस लाख की शराब बरामद कर ली है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पिछली बार की भांति इस बार भी पिलुआ पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को फिर से शराब का तस्कर हाथ नहीं लग सका है। पिलुआ पुलिस ने शराब लेकर जा रहे बलजिंदर पुत्र स्वर्ण सिंह और राम आसरे पुत्र नानूराम निवासी रेलवे स्टेशन के पास दरिया थाना एमदब्ल्यू फेस प्रथम चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने ट्रक में रखी अरुणाचल प्रदेश की क्रेजी रोमियो देशी शराब की नौ सौ पेटी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पंजाब से शराब लेकर वे प्रतापगढ़ जा रहे थे। बता दें कि इस बार भी पुलिस ने सप्लायरों तक ही कार्रवाई करते हुए मामला इतिश्री कर दिया है। जबकि पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि यह शराब किसकी थी। पिछले बार की भांति इस पर बार भी पिलुआ पुलिस को शराब तस्करी का मुख्य आरोपी हाथ नहीं लग सका है। बता दे कि इससे पहले पुलिस ने पिलुआ पुलिस ने सात सौ, 241 गैर प्रांतीय शराब की पेटी बरामद की थी। जिनमें भी पुलिस को सरगना हाथ नहीं लग सका था।