फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ मेले में उमड़े श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ मेले में उमड़े श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ मेले में उमड़े श्रद्धालु, धूमधाम से निकली  शोभायात्रा
फिरोजाबाद। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ समिति का वार्षिक मेला महोत्सव मंगलवार को आयोजित किया गया। गाजेबाजे के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं चंद्रवाड़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन


उद्घाटन विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा बब्बूजी की जीन से शुरू होकर सदरबाजार, घंटाघर होते हुए चंद्रवार पहुंची। शोभायात्रा में शामिल राष्ट्रसंत तरुण सागर महाराज की झांकी शामिल रही। वहीं जिनवाणी पालकी आकर्षक का केंद्र रही। डांडिया नृत्य ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। कदम-कदम पर रथ की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा चंद्रवाड़ पहुंचने के बाद संभव प्रकाश जैन, सनत कुमार जैन ने झंडारोहण कर मेला का उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन स्नेहकुमार जैन ने और चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण जितेंद्र जैन जैन ने किया। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा का इंद्रों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


राजाचंद्र सैन की मूर्ति का माल्यार्पण अरुण जैन पीली कोठी ने किया। नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें युवतियों ने भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और चांदनपुर टीले का रहस्य लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। मटकी नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि चंद्रवाड़ मेला महोत्सव भव्यता प्रदान कर रहा है। दूर-दराज के लोग अतिशय क्षेत्र में आस्था के साथ चंद्रवाड़ आते हैं। चंद्रवाड़ मेले में आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में लोग पहुंचे। संचालन कुलदीप मित्तल और राहुल जैन इसौली ने किया। इस दौरान अध्यक्ष रोहित जैन, अनुज जैन, सौरभ जैन, अभिनव जैन, संजीव जैन, विनोद कुमार जैन, धीरेश जैन, शैलेंद्र, विमलेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed