फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पांच झोलाछापों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पांच झोलाछापों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 06 Sep 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पांच झोलाछापों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
fir shimla
एटा। झोलाछापों द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे खिलवाड़ की रोकथाम के लिए पिछले दिनों जलेसर, अवागढ़ और निधौलीकलां में कार्रवाई करते हुए नोटिस दिए थे। निर्धारित समय में जवाब न देने वाले पांच झोलाछापों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों चिकित्सक नोडल प्रभारी आरएन गुप्ता द्वारा निधौली कलां में अवैध रूप से झोलाछापों को लोगों का इलाज करते पकड़ा गया था। छापामार कार्रवाई के दौरान चिकित्सा कार्य कर रहे झोलाछाप से प्रमाण पत्र मांगे गए थे। जिनमें से अधिकांश के पास प्रमाण पत्र नहीं थे, जिनको एक सप्ताह का नोटिस दिया गया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद निधौली कलां के दो और जलेसर के तीन झोलाछाप अपनी डॉक्टर की डिग्री पेश नहीं कर सके हैं। जिसमें निधौली कलां का बंगाली डाक्टर एसएस विश्वास भी शामिल हैं। बिना डिग्री चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। नोडल अधिकारी डा. आरएन गुप्ता ने बताया है कि झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। नोटिस देने के बाद डाक्टरी डिग्री नहीं दिखाने वाले पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह वह चिकित्सक हैं जिनके पास किसी भी पैथी की डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed