{"_id":"5b78606642c792465d1d1fec","slug":"21534615654-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों संग जिंदा जली मां, एक बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों संग जिंदा जली मां, एक बेटा गंभीर
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर तीन बच्चों के साथ केरोसिन उडे़लकर आग लगा ली। महिला और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।
थाना लाइनपार के मोहल्ला रामनगर निवासी पवन उर्फ बंटी बेलदारी करता है। शनिवार सुबह साढे़ पांच बजे ही वह काम पर चला गया था। घर में पत्नी अनीता (35), बेटा साहिल (4), अंशुल (6) और बेटी रागनी (8) थे। दोपहर दो बजे किसी तरह की आवाज न आने पर सामने रहने वाली मुन्नीदेवी ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। फिर पड़ोस का एक युवक छत के रास्ते से आंगन में उतरा और अंदर की कुंडी खोली। आंगन के अंदर वाले एक कमरे का दरवाजा भी भीतर से बंद था। खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला।
कमरे से कैरोसिन की बदबू आने पर डायल-100 पर सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कच्ची दीवार तोड़कर दरवाजा निकाला। जब अंदर देखा तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। जमीन पर अनीता और उसके तीनों बच्चे जले पडे़ थे। अनीता, साहिल और रागनी की मौत हो चुकी थी, जबकि अंशुल बेहोश था। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया व तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे।
विज्ञापन
पड़ोसियों के अनुसार दो दिन पहले पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था। पवन ने बच्चों के सामने अनीता की पिटाई कर दी थी। इससे वह काफी क्षुब्ध थी। घटना के बाद घर पहुंचे पवन को पुलिस थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पवन ने मकान बनवाने को प्राइवेट कंपनी से कर्ज लिया था। किस्त देने के लिए पवन की पत्नी उससे रोजाना मजदूरी ले लेती थी और पवन को खर्च के लिए प्रतिदिन 20 रुपये देती थी।