{"_id":"5b48df434f1c1b4b748b4621","slug":"21531502403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से भरा अरहर की दाल का सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से भरा अरहर की दाल का सेंपल
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। खाद्य संरक्षा विभाग ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिला अस्पताल से अरहर की दाल का सैंपल भरा गया। इसके अतिरिक्त बाजार में बिक रहे सड़े गले आमों का कूड़े में फिंकवाया गया।
अभिहीत अधिकारी नादिर अली के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए दिए जाने वाले भोजन में प्रयोग में आने वाली अरहर की दाल का सैंपल लिया गया। सैंपल को सील बंद कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। वहीं टीम ने नदरई गेट क्षेत्र में कई फल विक्रेताओं के ढकेलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई विक्रेताओं की ढकेल पर सड़े गले आम बिक्री होते मिले।
इन विक्रेताओं के आम को फिंकवाया गया।अभिहीत अधिकारी ने बताया कि कस्बूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जिला जेल, विद्यालयों के मिड-डे मील, अस्पतालों सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई होने वाले खाद्य पदार्थों के भी सैंपल लिए जाएंगे। यदि किसी स्थान पर खाद्य पदार्थ में मिलावट का मामला सामने आया तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य संरक्षा अधिकारी धर्मेद्र कुमार, खाद्य संरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।