{"_id":"5b27e0e64f1c1baf6e8b8bc1","slug":"21529340134-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्ट्री चला रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र फैक्ट्री चला रहा युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
बरामद असलहा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। ढकपुरा के पास काली नदी के किनारे चल रही शस्त्र फैक्ट्री पर नया गांव पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक युवक को छह तैयार और चार अधबने तमंचे बरामद कर लिए। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में असलाह तैयार करने के उपकरण बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस टीम को पन्द्रह हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पत्रकार वार्ता में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर थाना नयागांव पुलिस ने काली नदी के किनारे छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दयाशंकर पुत्र मूलचंद्र निवासी बिछौली थाना मेरापुर फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छह तैयार और चार अधबने तमंचे बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से हथौड़ा, छैनी, आरी का पत्ता, धोकनी, ड्रिल मशीन सहित अन्य बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए। थाना प्रभारी नयागांव चमन गोस्वामी ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी कई बार तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। वही एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस टीम को खुलासा करने पर 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।