फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जिला अस्पताल : चिकित्सकों का अभाव, मरीज परेशान

जिला अस्पताल : चिकित्सकों का अभाव, मरीज परेशान

Tue, 05 Jun 2018 11:10 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल : चिकित्सकों का अभाव, मरीज परेशान
जिला अस्पताल : चिकित्सकों का अभाव, मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है।
विज्ञापन

को लेकर अगर जिला अस्पताल की बात करें तो हाल बदहाल है। आलम यह है कि यहां पर इलाज करने के लिए डाक्टर तक नहीं। 27 पदों के सापेक्ष जिला अस्पताल में मात्र 15 चिकित्सक है। इसमें भी त्वचा, सर्जन, ईएनटी आदि विशेषज्ञों के पद तो वर्षों से खाली पड़े हुए है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। आंकड़ों के अनुसार अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन 1500 से अधिक रहती है।
इन्हें परामर्श देने के लिए अस्पताल में चिकित्सक तलाशने से नहीं मिलते हैं। दरअसल, जिला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है। जिसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मगर एटा में चिकित्सक आना ही नहीं चाहते हैं। क्योंकि पिछले दिनों तमाम चिकित्सकों के एटा के स्थानांतरण किया गया। मगर ज्यादातर ने एटा में पद ग्रहण नहीं की। वर्तमान में जिला अस्पताल में 27 पदों के सापेक्ष 15 डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

108 पदों के सापेक्ष महज 40 डॉक्टर
जिले में संचालित हो रहीं 38 पीएचसी और सीएचसी का आलम भी बुरा है। यहां 108 पदों के सापेक्ष महज 40 डॉक्टर काम कर रहे हैं। जनवरी में शासन ने नए 29 डाक्टरों की तैनाती की थी, जिनमें अब तक 13 की नियुक्ति हो सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं हाशिए पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अभाव में सिर्फ रेफर सेंटर बना जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में न तो सर्जन है और नही हार्ट स्पेशलिस्ट है। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो पदों के सापेक्ष सिर्फ एक ही चिकित्सक है, जिसकी ड्यूटी भी आए दिन संपूर्ण समाधान दिवस, दिव्यांग शिविर, जेल ड्यूटी, वृद्धा आश्रम ड्यूटी आदि की वजह से वह अस्पताल में अपनी सेवाएं नहीं दे पाते हैं। जबकि जीटी रोड पर आए दिन एक से बड़ा एक एक्सीडेंट होता है, जिसमें सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की सबसे अधिक जरूरत होती है।
आए दिन बनी रहती है दवाओं की समस्या :
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के साथ साथ दवाओं का टोटा देखने को मिलता है। हालांकि दवाओं की कमी होने पर तत्काल बाजार से खरीदारी कर ली जाती है। मगर मेडिकल कारपोरेशन होने के बावजूद अभी विधिवत दवाओं की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

कहते हैं आंकड़े
04 सीएचसी जिले में
34 पीएचसी हैं जिले में
108 पद हैं डाक्टरों के
40 डाक्टरों की है तैनाती
07 डाक्टर चाहिए एक सीएचसी पर
02 डाक्टर तैनात हैं एक सीएचसी पर
27 पद हैं जिला अस्पताल में चिकित्सकों के
15 चिकि त्सकों की है तैनाती
02 डाक्टर अन्य कार्यों से संबद्ध
1500 मरीज औसतन रोज पहुंचते हैं जिला अस्पताल
वर्जन
सर्जन, ईएनटी, हार्ट स्पेशलिस्ट के पद रिक्त है। दो के सापेक्ष सिर्फ एक एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन है। 27 ाके सापेक्ष सिर्फ 15 चिकित्सक है। कई बार शासन से चिकित्सकों की तैनाती की मांग की गई है। उम्मीद है जल्द ही शासन से मांग को पूरा किया जाएगा।
डॉ. एसके मजूमदार, सीएमएस - जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed