फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आग की अफवाह पर चलती ट्रेन से कूद पड़े यात्री, कई चोटिल

आग की अफवाह पर चलती ट्रेन से कूद पड़े यात्री, कई चोटिल

Sun, 27 May 2018 08:30 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
आग की अफवाह पर चलती ट्रेन से कूद पड़े यात्री, कई चोटिल
डेमो - फोटो : डेमो
टाउनशिप (मथुरा)। रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली से चलकर लक्ष्यदीप जा रही मंगला एक्सप्रेस में बाद स्टेशन के पास किसी ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी। घबराए यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। कुछ महिलाओं को मामूली चोट आने की जानकारी मिली है। दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को लाल झंडी दिखाकर रुकवाया गया। मंगला एक्सप्रेस करीब बीस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आगरा की ओर जा रही मंगला एक्सप्रेस 11:26 बजे बाद स्टेशन (रिफाइनरी) क्रास कर राजमार्ग पर बने पुल के नीचे पहुंची तभी किसी ने जनरल कोच में आग लगने का शोर मचा दिया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी यात्री ने चेन खींच दी। जैसे ही ट्रेन की गति धीमी हुई यात्रियों ने उसमें से कूदना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ट्रेन के दोनों तरफ यात्री कूदने लगे। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर खड़े हो गए। इसी बीच आगरा की ओर से गाजियाबाद जाने वाली मालगाड़ी आ गई। इसे देख मंगला एक्सप्रेस के गार्ड के हाथ पांव फूल गए। गार्ड ने लाल झंडी दिखा कर मालगाड़ी के चालक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर उसे रोक दिया। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर अमित कुमार व कार्यवाहक आरपीएफ चौकी प्रभारी लीलाधर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जनरल कोच को चेक किया तो कहीं आग नहीं थी। बाद में यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन में बिठाया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही।


कोच में आग लगने की अफवाह किसी यात्री ने फैला दी थी, जबकि वास्तविकता में चेन पुलिंग हुई थी। ट्रेन रुकने पर चेन पुलिंग करने वाला भाग गया। ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही थी।
- अमित कुमार, स्टेशन मास्टर

चेन पुलिंग की सूचना पर स्टाफ मौके पर पहुंचा था। चेन खींचने वाला भाग गया। आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई।
- लीलाधर, कार्यवाहक चौकी प्रभारी आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed