फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डीग के व्यापारियों से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

डीग के व्यापारियों से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 07:53 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
डीग के व्यापारियों से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
डैमो - फोटो : डैमो
गोवर्धन (मथुरा)। एक माह के अंदर डीग के थोक व्यापारियों के साथ हुई आठ लाख रुपये की लूट की घटना में गोवर्धन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गैंग बना कर लूट करने वाले एक बदमाश को डीग रोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश को पीड़ित व्यापारियों ने पहचान लिया है। बदमाश ने अपने अन्य चार साथियों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि डीग के व्यापारियों के साथ लूट का आरोपी बदमाश डीग रोड पर अनाज मंडी के सामने खड़ा है। इस पर एसएचओ संसार सिंह राठी, एसआई अर्जुन सिंह राठी पुलिस बल के सात मौके पर पकड़ा। युवक पुलिस को देख हड़बड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवक से तलाशी में एक तमंचा, दो कारतूस और छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। बदमाश ने अपना नाम डिग्गो उर्फ डिगंबर निवासी गांव जानू थाना बरसाना बताया है। उसने बताया कि डीग रोड पर बस रुकवा कर और गोवर्धन में डीग के व्यापारियों के साथ अपने अन्य साथी खुल्ली उर्फ खालिद, रन्नो उर्फ रनवीर निवासीगण हाथिया थाना बरसाना, धीरेंद्र उर्फ धीरू निवासी मुड़सेरस थाना गोवर्धन, शिव सिंह निवासी गढ़ी चुरमुरा थाना फरह के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में मिले चार-चार लाख रुपये आपस में बांट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह के अंतराल पर हुई थी घटना
घटनाक्रम के अनुसार 14 दिसंबर 2017 को थोक व्यापारी डीग निवासी विपिन कुमार अपने साथी के साथ उगाही कर बरसाना रोड की ओर गली से पैदल लौट रहे थेे तभी बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट लिया। डरे-सहमे व्यापारी थाने पहुंचे थे। एक माह बाद 15 जनवरी 2018 को व्यापारी खेमचंद शर्मा निवासी लक्ष्मण मंदिर घंटाघर डीग व अन्य साथी व्यापारी से बदमाशों ने राजस्थान रोडवेज बस को रुकवा कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed