{"_id":"5ae9ed364f1c1b64098b7b87","slug":"21525280054-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 02 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला युवक जलेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी से पुलिस ने एक लाख पांच सौ रुपये, दो मोबाइल और तीन सौ ग्राम चरस बरामद की। पुलिस मौके से भागे दस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जलेसर पुलिस को कस्बा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। जिसे लेकर जलेसर पुलिस ने एमजीएम कालेज के मैदान में छापामार कार्रवाई की। जिसके दौरान पुलिस ने अमित कुमार उर्फ जोनी यादव निवासी गली बहोरन जलेसर को पकड़ लिया। जबकि दस लोग मौके से फरार हो गए। वही पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक लाख पांच सौ रुपय, दो मोबाइल और तीन सौ ग्राम चरस बरामद किया है। थाना जलेसर प्रभारी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी का मैच पर सट्टे का कारोबार जलेसर क्षेत्र के साथ ही आस पास के जिलों में चलता है।
जलेसर पुलिस ने बताया कि मुकेश खन्ना निवासी अकबरपुर हवेली, श्याम निवासी जलेसर, पिंकी टेलर्स निवासी नगला धनी, विनोद मास्टर निवासी महावीरगंज, पवन निवासी बड़ा बाजार, रिंकू निवासी सिलामई, इख्तियार निवासी इस्लामनगर, मुकेश निवासी जलेसर, संजू टेडा निवासी पंजाबी कालोनी और रुपम गुप्ता निवासी बड़ा बाजार जलेसर शामिल है।
विज्ञापन
जिले में सट्टा बाजार गुलजार
एटा। आईपीएल मैचों की शुरुआत होते ही जिले भर में सट्टा बाजार गुलजार हो गया है। शहर के साथ ही कस्बा और ग्रामीण अंचल में हर खेल की बॉल पर सट्टा लगाया जा रहा है। पिछले दिनों बागवाला पुलिस ने जुआ खेलने वाले 21 लोगों को पकड़कर 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की थी। इससे पहले जैथरा क्षेत्र में भी मैच पर सट्टा लगाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।