फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चुंगी चौराहे से अटल्ला तक जेसीबी ने तोड़े अतिक्रमण

चुंगी चौराहे से अटल्ला तक जेसीबी ने तोड़े अतिक्रमण

Mon, 05 Feb 2018 08:07 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
चुंगी चौराहे से अटल्ला तक जेसीबी ने तोड़े अतिक्रमण
बुलडोजर। - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम और पुलिस ने वृंदावन के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाए। पुलिस ने बिहारी जी मंदिर के आसपास बैठे भिखारियों को भी हटाया। निगम के अधिकारियों ने सोमवार को चुंगी चौराहे से अटल्ला चुंगी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान फुटपाथ पर रखे लकड़ी के खोखे, टीन शेड आदि हटाए। निगम द्वारा राधानिवास, अंबेडकर पार्क, मुुखर्जी पार्क, पुलिस क्वार्टर, मिर्जापुर धर्मशाला तिराहा, मथुरा रोड, अटल्ला चुंगी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए। इस दौरान कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, श्रीगोपाल वशिष्ठ, सुरेशचंद्र लावनियां, अवधेश कुमार यादव, दिनेश शर्मा, गोपाल शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विद्यापीठ चौराहे से बिहारी जी मंदिर तक पुलिस ने फुटपाथ से अतिक्रमण और भिखारियों को हटवाया। जानकारी रहे कि एक दिन पूर्व व्यापारियों द्वारा पुलिस को गुलाब का फूल देकर भिखारियों को हटाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed