{"_id":"5a637be24f1c1b6c268b572d","slug":"21516469218-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी को छोड़कर कहीं नहीं जा सकता: शवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी को छोड़कर कहीं नहीं जा सकता: शवपाल यादव
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मैं कांग्रेस में नहीं जा रहा हूं, नेताजी के साथ संघर्ष किया है और उनके साथ ही रहूंगा। यह बातें शनिवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। वे पिलुआ के पास स्थित गांव नगला बेल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान सहकारिता चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए।
पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नगला बेल में अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस में जाने की खबरों को खारिज करते हुए बोले कि मैं कांग्रेस में नहीं जा रहा। मैं समाजवादी था, समाजवादी हूं और समाजवादी रहूंगा।
सहकारिता चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। मैं बीते 25 साल से सहकारिता का अध्यक्ष हूं। मुझे हटाने के लिए भाजपा साजिश कर रही है। सहकारिता चुनाव में बीते दो बार चुनाव जीते अध्यक्षों को नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है। ऐसा एमएलए और एमपी के चुनाव में भी होना चाहिए।
विज्ञापन
सहकारिता के अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। पूर्व में बसपा ने भी ऐसी ही साजिश की थी, लेकिन मुझे विश्वास है कि इस बार भी हमारी ही जीत होगी। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर सारे खेल किए जा रहे हैं।