{"_id":"5a5ce37e4f1c1b77268b48c6","slug":"21516036990-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने ही की थी सात साल की बालिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने ही की थी सात साल की बालिका की हत्या
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। 58 दिन पूर्व सिढ़पुरा के ग्राम किलौनी में हुई मासूम रजनी की गला रेतकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। तांत्रिक चंदन सिंह ने एटा के शिव ओमपुरी निवासी धर्मवीर के बीमार बेटे को ठीक करने के लिए उसकी बलि दी। एटा में पकड़े गए तांत्रिक से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ।
रजनी (7) पुत्री प्रेमराज निवासी निवासी किलोनी को 19 नवंबर को अगवा करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसका शव अगले दिन एक भट्ठे से बरामद हुआ। एटा पुलिस ने शिव ओमपुरी निवासी मासूम राजा की बलि देने के मामले में गिरफ्तार किए सिढ़पुरा के बरी निवासी तांत्रिक चंदन सिंह व शिवओमपुरी एटा निवासी धर्मवीर की गिरफ्तारी के बाद रजनी के बलि देने के मामले का खुलासा हुआ।
थाना पुलिस ने एटा जाकर तांत्रिक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने रजनी को बलि देने का जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि धर्मवीर का बेटा काफी दिनों से बीमार चल रहा है। बीमार बेटे को तंत्र मंत्र के माध्यम से ठीक करने के लिए बालिका की उसने बलि दी। वह माता काली, माता चामुंडा एवं भैरव बाबा की पूजा करता है।
विज्ञापन
बलि देने के बाद रक्त देवी देवताओं को चढ़ा दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है। कोर्ट में बी बारंट लेकर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि कपड़े व अन्य सामान आदि की बरामदी हो सके।