फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सुमन देवी सविता को सपा जिला अध्यक्ष की कमान

सुमन देवी सविता को सपा जिला अध्यक्ष की कमान

Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुमन देवी सविता को सपा जिला अध्यक्ष की कमान
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
फिरोजाबाद। सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के इस्तीफा देने के बाद सपा में जिलाध्यक्ष की कमान सुमनदेवी सविता को सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष पद पर शमशाद बाबा की विधिवत घोषणा हो गई है। निकाय चुनाव के बाद सपा संगठन में बड़ा फेरबदल कर पार्टी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने में जुट हैं।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग महिला की जिले और मुस्लिम को महानगर की कमान देने के पीछे सपा की रणनीति में चुनावी तैयारी झलक रही है। जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ महासचिवों की नियुक्ति में भी पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के बाद सपा के जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव ने पद से इस्तीफा देते हुए हाईकमान से गैर यादव को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी ने संगठन पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर हुई बैठक में महिला राजनीति बढ़ाने और अन्य पिछड़ा वर्ग को जोड़ने के लिए जिला अध्यक्ष किसी महिला कार्यकर्ता को बनाने और महानगर अध्यक्ष का पद मुस्लिम समाज देने पर निर्णय हुआ।

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीम भाई को पार्टी से बाहर कर पार्टी ने विकल्प तलाशते हुए शमशाद बाबा को महानगर अध्यक्ष बनाया। गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सुमन देवी सविता के नाम की विधिवत घोषणा की।


जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता को बना कर पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग में पैंठ बनाने की कोशिश की है। सुमन देवी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनके पति रघुवीर सविता पार्टी के कार्यकर्र्ता हैं। इसके साथ ही पार्टी ने शिव प्रताप यादव को जिला महासचिव और तुरषनपाल सिंह कुशवाह को महानगर महासचिव मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्ष को एक सप्ताह में अपनी कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed