फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोदी ने नूतन से की सीधी बात, सेल्फी भी ली

मोदी ने नूतन से की सीधी बात, सेल्फी भी ली

Tue, 05 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने नूतन से की सीधी बात, सेल्फी भी ली
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के यूपी सदन में भाजपा से निर्वाचित मेयर नूतन राठौर से मुलाकात की। यूपी के सभी नवनिर्वाचित मेयरों से मोदी करीब 45 मिनट तक मिले। 14 मेयरों की पंक्ति में नूतन प्रधानमंत्री के ठीक सामने बैठी थी। मोदी ने नूतन से सीधी बात की। नूतन के साथ सेल्फी ली और ट्वीट करके प्रदेश की सबसे युवा मेयर होने पर बधाई दी।
विज्ञापन


यूपी के सभी मेयरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली मुलाकात के लिए बुलाया था। नूतन राठौर अपने पिता मंगल सिंह राठौर के साथ रात को ही यूपी भवन दिल्ली पहुंच गई थी। मंगलवार सुबह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी पहुंचे।
विज्ञापन


सभी मेयरों को साथ लेकर दोनों लोग यूपी सदन में मोदी से भेंट कराने पहुंचे। सदन में मेयरों से बातचीत के दौरान नूतन जिस क्रम पर बैठी थी वह सीधे प्रधानमंत्री के सामने थी। मोदी ने नूतन को तीस वर्ष की उम्र में जीत हासिल करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नूतन के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूतन की भाषण शैली का इस्तेमाल भाजपा गुजरात चुनाव में करेगी।

इसके लिए सुबह साढे़ 11 बजे की दिल्ली से सूरत की फ्लाइट नूतन के लिए बुक कराई थी लेकिन मौसम खराबी के साथ नूतन रात की फ्लाइट से दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं। गुजरात में यूपी के हजारों लोग रहते हैं। खासकर अहमदाबाद और सूरत में फिरोजाबाद के काफी लोग हैैं जो चूड़ी, ग्लास और अन्य कार्यों से जुड़े हैं। ठेल और रेहड़ी वाले शहर के काफी संख्या में रहते हैं।

पूरे गुजरात में चूड़ी की ब्रांच हैं और यहां के लोग वहां जाकर रहने लगे हैं। वहां के मतदाता भी हैं। मुख्यत: नूतन राठौर इन क्षेत्रों में पार्टी के लिए वोट मांगने जाएंगी और प्रचार करेंगी। अहमदाबाद में फिरोजाबाद के रहने वाले तथा राठौर समाज के लोगों ने नूतन राठौर के स्वागत का कार्यक्रम रखा है।

मोदी ने दिए ये मंत्र
- राजनीति में देश सेवा के लिए परिवारवाद और सार्वजनिक जीवन से ऊपर उठ कर काम करना होता है। ऐसा आप को भी करना होगा।

- शहर के विकास के संबंध में जो भी निर्णय लें मजबूती के साथ, जनहित के निर्णय में कितना ही विरोध हो पीछे न हटें।

- शहर की सरकार आपके हवाले है अतिक्रमण हटाने की बारी आए तो सबसे पहले अपने घर से शुरूवात करना। ऐसा मैने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। सबसे पहले अपने घर की सीढ़ी को तुड़वाया था। भेदभाव कतई न करें।


- शहर का विकास इस तरह करो कि पक्षपात का आरोप न लगे। पूरे शहर में समान रूप से काम करें।

- स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दें। अन्य किसी मद के फंड में कमी हो सकती है लेकिन स्वच्छता अभियान के फंड में कमी नहीं रहने दी जाएगी।

- आज भाजपा इस मुकाम पर कार्यकर्ताओं की मेहनत है, आम कार्यकर्ता की किसी भी स्तर पर उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।

- मोदी ने कहा कि टिकट बहुत लोगों ने मांगी थी लेकिन जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल पायी उन्हें साथ लेकर काम करें और उन्हें अहसास कराएं कि वह भी मेयर ही हैं। उन्हें अपने साथ रखें और बराबर मेयर का सम्मान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed