फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

Wed, 08 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस
कलक्ट्रेट पर नोट बंदी के एक वर्ष पूरा होने पर काला दिवस मनाते कांग्रेसी
एटा। नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाकर विरोध जताया। कलक्ट्रेट धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने बीते साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री की ओर से की जाने वाली घोषणा को आर्थिक इमरजेंसी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद आम आदमी आर्थिक संकट में आ गया। लोग अपने ही धन के लिए परेशान रहे। प्रधानमंत्री के दावे के विपरीत नोटबंदी के बाद आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बढ़ा है। एक वर्ष बाद भी कालाधन वापस नहीं आ सका। यही नहीं जीएसटी को भी जल्दबाजी में उठाया कदम बताते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि इससे व्यापारियों की कमर ही टूट गई। लोगों के कारोबार ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पार्ची ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। उपस्थित लोगों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना, मो. इरफान, अनिल सोलंकी, विनीत पाराशर, दिनेश यादव, रामपाल सिंह यादव, जावेद अख्तर, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, केपी सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed