फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुवाई के लिए आलू बीज

बुवाई के लिए आलू बीज का वितरण शुरू

Sat, 21 Oct 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बुवाई के लिए आलू बीज
आगरा। आलू की खेती करने वाले किसान उद्यान विभाग से बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को खेत की खसरा-खतौनी की प्रति कांपी, पहचान पत्र और एक फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। एक किसान को अधिकतम 17.50 क्विंटल बीज ही आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 3800 क्विंटल आलू बीज आवंटित हुआ है। इसकी कीमत इस बार 1400 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछले साल ये कीमत 2410 रुपये थी। इस बार आलू की खेती में नुकसान होते देख प्रदेश सरकार ने बीज के दाम में प्रति क्विंटल 1010 रुपये कम कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीज के लिए किसान आवश्यक कागजातों के साथ उद्यान विभाग में फार्म भरकर देना होगा। बीज की कीमत का भुगतान करने के बाद उसे तय आलू बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा। डीएचओ अनीता सिंह ने बताया कि आलू बीज का वितरण शुरू हो गया है। पंजीकरण कराने के बाद आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा। आलू बीज का भंडारण टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश शीतगृह में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान अधिक होने से देरी से हो रही बुवाई
अक्तूबर में तापमान खूब गर्म रहा। अभी भी तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके चलते आलू की बुवाई में देरी हुई है। अमूमन 15 अक्तूबर से बुवाई शुरू हो जाती है और 20 अक्तूबर से गति पकड़ जाता है। लेकिन इस बार तापमान कम न होने के कारण कई ब्लाक में आलू की बुवाई शुरू भी नहीं हुई है। विशेषज्ञ मानते आलू बुवाई के लिए रात का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस आदर्श तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed