{"_id":"59d27e184f1c1bc1538b56c1","slug":"21506967064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को पहले छेड़ा फिर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को पहले छेड़ा फिर की मारपीट
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के ही युवक ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। जानकारी होते ही परिवारीजनों ने विरोध किया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की ढिलाई से युवक के हौसले बुलंद हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा को गांव का ही युवक परेशान करता है। आरोप है कि राह चलते अश्लील हरकतें और फब्तियां कसता है। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने अपने भाइयों के साथ उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना में एनसीआर दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे युवक के हौंसले बुलंद हो गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि 28 सितंबर को जब उसकी बेटी स्कूल से घर आ रही थी, तभी युवक ने उसे गली में पकड़ने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे गांव में भी हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले, तब कहीं जाकर पुलिस ने तहरीर ली है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।