{"_id":"5999d63d4f1c1b480d8b4816","slug":"21503254077-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का सम्मान
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
पूनम दीप्ति
- फोटो : self
आगरा। विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य आगरा की बेटियों पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल दिवस (29 अगस्त को) पर लखनऊ में सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम स्थल और समय की जानकारी जल्द बता दी जाएगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से पूनम यादव और दीप्ति शर्मा के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। निदेशालय को जानकारी दे दी गई है। दोनाें खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप आठ-आठ लाख रुपये दिए जाने हैं।
विश्व कप के सभी मैचों में दीप्ति शर्मा और पूनम यादव भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। दीप्ति शर्मा ने भारत की ओर से सर्वाधिक 12 विकेट प्राप्त किए। 216 रन भी बनाए। एक मैच में 78 रन बनाकर वह मैन ऑफ द मैच रही थीं। वहीं पूनम यादव ने 11 विकेट झटके थे। विश्वकप में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने वालाें की सूची में दीप्ति चौथे, पूनम पाचवें नंबर पर रहीं थीं।