फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   206 corona infected found in different areas

इकलौते बेटे की मौत के सदमें में पिता ने भी तोड़ा दम

Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
206 corona infected found in different areas
किशनी। कोरोना संक्रमण से इकलौते बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सका। बेटे की मौत के कुछ घंटों बाद ही पिता ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को एक साथ दोनों की चिताएं जलीं तो हर आंख नम हो उठीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी रिंकू यादव पुत्र रामशरन यादव क्षेत्र के नगला देवी स्थित प्राथमिक में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को उपचार के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता रामशरन सदमे में आ गए। बेटे की मौत के कुछ घंटों बाद ही पिता ने भी शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। रामशरन भी कोरोना संक्रमित थे और होम आइसोलेशन में थे। शनिवार को एक साथ पिता-पुत्र की चिताएं जलीं तो हर कोई दुखी हो उठा।
विज्ञापन

वहीं गांव कृपालपुर निवासी हरदत्त दुबे की पुत्री आराधना दुबे कंपोजिट विद्यालय किशनी में शिक्षिका थीं। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं। शुक्रवार को कानपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता हरदत्त दुबे को हृदयाघात आ गया और उनका निधन हो गया। बेटी की अंत्येष्टि कन्नौज स्थित उसके ससुराल में हुई तो वहीं पिता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कृपालपुर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed