{"_id":"5c98f591bdec221414548648","slug":"201553528209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊजी मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाऊजी मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। दाऊजी मंदिर में आयोजित 45 दिवसीय होली महोत्सव डोल पंचमी को समाज गायन के साथ संपन्न हो गया। मंदिर में अबीर-गुलाल एवं रंग की बारिश के साथ होली महोत्सव संपन्न हो गया। जो जीवेगौ सो खेलेगौ फाग.., ढप धरि दे यार गई परु की... का समाज गायन किया गया। इस दौरान दाऊजी महाराज का विशेष शृंगार किया गया। हर ओर गुलाल ही गुलाल उड़ रहा था।
वहीं टेसू के फूलों के रंग में भक्तजन सराबोर हो रहे थे। महिलाएं लहंगा-फरिया व आभूषण पहन कर होली गीत गा रही थीं। लड्डू, पेड़ा, गुजिया, मठरी बांटी गई। समापन पर क्षीरसागर की परिक्रमा कर सेवायत घर को निकले।