फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तहसील मारपीट प्रकरण पर एक अप्रैल को होगी बहस

तहसील मारपीट प्रकरण पर एक अप्रैल को होगी बहस

Mon, 25 Mar 2019 09:06 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
तहसील मारपीट प्रकरण पर एक अप्रैल को होगी बहस
ये है जवाहर बाग। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। जवाहर बाग के आरोपियों द्वारा तहसील कर्मियों से मारपीट प्रकरण में एक अप्रैल को बहस होगी। सोमवार को मथुरा सहित प्रदेश की विभिन्न जेलों से जवाहर बाग के 60 आरोपी कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन

चार अप्रैल 2016 को जवाहर बाग के कब्जाधारियों ने तहसील में घुसकर मारपीट की थी। उनके द्वारा वहां पर अधिवक्ता तथा अन्य तहसीलकर्मियों से भी मारपीट की थी। इस मामले की सुनवाई एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन-2 की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को इस केस में शामिल दस लोग अदालत में पेश हुए, जबकि अन्य मामलों मेें कुल मिलाकर जवाहर बाग के 60 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में जवाहर बाग के आरोपियों से संबंधित कुल 18 मुकदमों में सुनवाई चल रही है। तहसील मारपीट प्रकरण में अब एक अप्रैल को सुनवाई थी। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि एक अप्रैल का सुनवाई के बाद केस मेें निर्णायक स्थिति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव का फाइनेंसर कोर्ट ने किया रिहा
मथुरा। जवाहर बाग कांड में रामवृक्ष यादव के फाइनेंसर रहे राकेश बाबू गुप्ता को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। उसको हत्या में हाईकोर्ट तथा आलू खोदाई प्रकरण में अपीलीय कोर्ट ने जमानत दी है।

जवाहर बाग कांड को अंजाम देने वाले रामवृक्ष यादव के करीबी राकेश बाबू गुप्ता को हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दी है। हाईकोर्ट के आदेश पर एडीजे षष्टम कोर्ट ने उसे रिहा करने के आदेश किए हैं। वहीं आलू खोदाई प्रकरण में राकेश बाबू गुप्ता को सजा मिल गई थी। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि सजा के खिलाफ उन्होंने जिला जज की अदालत में अपील की थी। जिसकी सुनवाई एडीजे चतुर्थ कोर्ट में चल रही थी। इस कोर्ट ने भी राकेश बाबू को जमानत दे दी है। कोर्ट ने राकेश बाबू गुप्ता को रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed