{"_id":"5bf5761abdec22697578a0b9","slug":"201542813210-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल शताब्दी में दिल्ली निवासी यात्री को पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल शताब्दी में दिल्ली निवासी यात्री को पड़ा दिल का दौरा, मौत
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। नई दिल्ली से भोपाल जा रहे एक यात्री को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। उसकी ट्रेन में ही मौत हो गई। रेलवे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर देने पर शव को जीआरपी ने मथुरा जंक्शन पर उतार लिया।
नई दिल्ली के शकरपुर विनोद नगर निवासी 47 वर्षीय विद्युत बनर्जी पुत्र अजय कुमार बनर्जी बुधवार को भोपाल जा रहे थे। इसके लिए वह भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह 5:50 बजे सवार हुए थे। जब ट्रेन कोसीकलां के निकट से गुजर रही थी तो उन्होंने साथी यात्रियों से सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की। साथी यात्रियों ने तुरंत कोच कंडक्टर को अवगत कराया।
कोच कंडक्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर रेलवे के चिकित्सक व जीआरपी मथुरा जंक्शन पहुंच गए। 7:30 बजे ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर रेलवे के चिकित्सक ने विद्युत बनर्जी की जांच की और मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को उतार लिया। विद्युत बनर्जी के पास मिले आधारकार्ड व टिकट के पीएनआर स्टेटस के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिवारीजनों को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।