{"_id":"5be1a96ebdec222765623d9c","slug":"201541515630-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लगे कूड़े के ढेर, यमुना किनारे पसरी रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लगे कूड़े के ढेर, यमुना किनारे पसरी रही गंदगी
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दो दिन पूर्व भी यम द्वितीया की तैयारियां निगम और प्रशासन पूरी नहीं कर सका । छत्ता बाजार से लेकर विश्राम घाट तक तथा यमुना किनारे कई स्थानों पर गंदगी के ढेर हैं। मंगलवार रात तक कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था ठप पड़ी रही।
मंगलवार से ही दीपावली,गोवर्धन और यम द्वितीया पर पूजन को श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। उनके द्वारा मंदिरों के दर्शन तथा यमुना स्नान भी किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन के काम में तेजी नहीं दिख रही। श्रद्धालुओं को यमुना तक पहुंचने के लिए सड़क पर बिखरी गंदगी से गुजरना पड़ा।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे निगम के सफाई कर्मचारियों ने सड़क के बीच में पड़े कूड़े के ढेर को उठाना शुरू किया। अन्य स्थानों पर भी गंदगी बिखरी रही। इसी प्रकार से यमुना किनारे घाटों पर भी गंदगी बनी रही। घाट किनारे तथा छत्ता बाजार में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के मुताबिक यमुना के घाटों तथा अन्य स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था की जानी थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त नगर आयुक्त सतेन्द्र तिवारी ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं की जा रहीं। वहीं, यमुना में साफ सफाई के लिए चलाई जा रही नमामि गंगे योजना की सफाई मशीन फेल साबित हो रही है।