फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी अगवा

दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी अगवा

Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी अगवा
Muzaffarpur Girls Hostel
कासगंज। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से दो सगी बहनों सहित तीन किशोरियों को अगवा कर लिया गया। किशोरियों के अगवा होने से परिजन चिंतित है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोनी (15) व प्रिया (16) पुत्री धर्मपाल सिंह निवासी मोहल्ला वृतयाना छात्रवृत्ति के फार्म आनलाइन कराने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वे घर वापस नहीं आई तो परिवारीजनों को उनकी चिंता हुई। परिवारीजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। किशोरियों की मां शकुंतला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंशिका पुत्री धीरेंद्र निवासी गंथरी हाउस सुबह के समय किसी कार्य से बाजार गई हुई थी। बारहद्वारी से थाने के बीच से वह लापता हो गई। जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवारीजनों को चिंता हुई। परिवारीजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज हो जाने केे बाद जनपद पुलिस किशोरियों की बरामदगी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को बहला फुसला कर भगाया
कासगंज। अमापुर के एक गांव की किशोरी गांव में ही किसी कार्य से गई हुई थी। धर्मेंद्र निवासी फतेहपुर सुन्नगढ़ी बहलाफुसला कर भगा ले गया। जब किशोरी घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों को जब किशोरी के युवक द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने की जानकारी हुई तो पुलिस को आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed