{"_id":"5ba8f6f8867a557ff47de73e","slug":"201537799928-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की बालिका से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल की बालिका से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। फरह के एक गांव में चचेरे भाई द्वारा 10 साल की बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मां और पिता रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने गए थे। बेटी को अकेला घर पर छोड़ गए थे। लौटकर आए तो घटना का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना फरह के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पत्नी के साथ रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने गया था। 10 साल की बेटी को घर में अकेला छोड़ गए। शाम को लौटकर दंपती आए तो बालिका ने पूरा घटनाक्रम बताया। अकेले पाकर चचेरे भाई ने बालिका से दुष्कर्म किया। पिता और ग्रामीण बालिका को लेकर थाने पहुंचे।
फरह पुलिस ने बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया। पिता की तहरीर पर रवि के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका को डाक्टरी को भेजा है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी की जाएगी।