फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   राशन डीलरों की हड़ताल, दुकानों के चक्कर काट रहे कार्डधारक

राशन डीलरों की हड़ताल, दुकानों के चक्कर काट रहे कार्डधारक

Fri, 07 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
राशन डीलरों की हड़ताल, दुकानों के चक्कर काट रहे कार्डधारक
राशन डीलरों की हड़ताल, दुकानों के चक्कर काट रहे कार्डधारक - फोटो : अमर उजाला
एटा। राशन डीलर हड़ताल पर है और कार्डधारक सभी 790 दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। ना तो गरीबों को राशन मिल रहा है और नहीं कोई उन्हें यह बता रहा कि आखिर दुकान क्यों नहीं खुल रही। उपभोक्ता सुबह से दोपहर तक दुकानों पर बैठ-बैठकर अपने घर लौट रहे हैं। इससे कार्डधारकों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं जिम्मेदार भी गरीबों को राशन मुहैया करा पाने में असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले पांच दिन से कार्डधारक राशन की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, क्योंकि हर माह की चार तारीख से राशन वितरण शुरू हो जाता था। मगर इस बार माह की आठ तारीख हो गई और अभी तक राशन वितरण की शुरुआत भी नहीं हुई है। ऐसे में कार्ड धारकों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी राशन वितरण न होने पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हर माह की चार से छह तारीख में राशन मिल जाता था। मगर अभी तक राशन नहीं मिला है।
परशुराम, होली मोहल्ला
हर रोज दुकान के चक्कर काट रहे हैं। दुकान बंद मिलती है। दोपहर तक इंतजार करने के बाद लौट जाते हैं।
ज्ञानपाल सिंह, शांती नगर
दुकानदार राशन बांटना ही नहीं चाहते हैं। अभी तक मशीन में खराबी बताकर लेट लतीफ राशन मिलता था। इस बार दुकान ही बंद मिल रही है।
रामदत्त, नवीन नगर
दुकान बंद है। न तो कोई यह बता रहा कि राशन कब मिलेगा और नहीं राशन मिल रहा है। रोज चक्कर काट रहे हैं।
मोहम्मद इस्लाम, पंजाबपुरा
वर्जन
इस माह राशन दस सितंबर से बंटना शुरू होगा। सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। सभी दुकानदारों को अवगत करा दिया गया है। जब तक दुकानदारों की हड़ताल की समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
आंकड़ों पर नजर
715 ग्रामीण क्षेत्र में है राशन की दुकान
75 शहरी क्षेत्र में है राशन की दुकान
280612 राशन कार्डधारक है जिले में
1081251 जिले में है लाभार्थी
5 सितंबर से हड़ताल पर है दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed