फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मेरी राखी की डोर, कभी हो न कमजोर

मेरी राखी की डोर, कभी हो न कमजोर

Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेरी राखी की डोर, कभी हो न कमजोर
मेरी राखी की डोर, कभी हो न कमजोर - फोटो : अमर उजाला
एटा। रेशम की डोर से सजता प्यार, तिलक से दमकता ललाट और हंसता चेहरा। हर बहन का मन रविवार को खिला-खिला नजर आया। पवित्र रिश्ते की सलामती और रक्षा के वचन के साथ रक्षाबंधन का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रिश्ते की मजबूती से राखी बांधी। साथ ही भगवान से भाई की खुशहाली और सलामती की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही राखी बांधने के लिए बहनें उत्साहित नजर आईं। इस दौरान मायके पहुंचकर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक किया और मुंह मीठा कराकर रस्म अदा की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनको खुश रहने और रक्षा का वचन दिया। त्योहार के मौके पर सुबह-सुबह बाजार में भीड़ रही। घेवर और फैनी खरीदने के लिए मिठाई की दुकानों पर लोगों की लाइनें लगी रहीं। आलम यह रहा कि दोपहर होते-होते त्योहार की परंपरागत मिठाई घेवर दुकानों पर नहीं मिला। ऐसे मेें लोगों ने अन्य मिठाइयां खरीदकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन

शाम को पसर गया सन्नाटा
रक्षाबंधन के मौके पर रविवार को अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। लोग दुकानें बंदकर बहनों के घर राखी बंधवाने को रवाना हुए। वहीं शाम होते-होते बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोग शाम के वक्त को परिवार के साथ बिताते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खूब दी बधाइयां
हर त्योहार की तरह रक्षाबंधन पर भी सोशल मीडिया का क्रेज नजर आया। भाई बहनों ने एक-दूसरे को संदेश भेजकर त्योहार की बधाइयां दीं। इसके साथ ही फेसबुक पर राखी बंधवाने के दौरान के चित्र भी खूब साझा किए गए।

मुस्तैद रही पुलिस
त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ को लेकर महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed