{"_id":"5b561b134f1c1be94b8b66a1","slug":"201532369683-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव जैतपुर थाना क्षेत्र में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव जैतपुर थाना क्षेत्र में मिला
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। मोहल्ला स्वामी नगर निवासी आदेश (30) का शव 19 जुलाई को जैतपुर थाना क्षेत्र में मिला। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी अभीतक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सोमवार को मृतक के परिजन थाना पहुंचे और पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
स्वामी नगर निवासी आदेश (30) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम आठ साल से अपने परिवार से अलग कांशीराम कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मृतक की मां रामकुमारी का आरोप है कि ससुरालीजन उसके बेटे को बुला कर जैतपुर ले गए थे। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। 19 जुलाई को उसका शव मिला तो पहचान कपड़ों से हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है। पुलिस ने अभीतक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सोमवार को मृतक की मां परिवार के साथ थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। ंथाना पुलिस ने जैतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है।
मृतक आदेश की मां रामकुमारी ने बताया कि उसका बेटा अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ ससुराल गया था। आदेश का शव मिलने के बाद उसके ससुरालीजन 10 वर्षीय बच्चे को लेकर गए हैं। ससुरालीजनों के घर में ताला लगा है। अंदेशा है कि कहीं बच्चे की हत्या न कर दी हो। पीड़िता ने अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को बरामद कराने की गुहार लगाई है।