फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   4872 में से 893 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा

4872 में से 893 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा

Mon, 18 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
4872 में से 893 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा
4872 में से 893 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा। राज्य और समाज की सेवा में अपना योगदान देने के लिए सोमवार को युवाओं का जोश नजर आया। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई भर्ती 4872 में से सुबह कीर पाली में 403 और दूसरी पाली में 440 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इस दौरान जिले के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन खासा मुस्तैद नजर आया। परीक्षा में भाग लेने के लिए युवा अभ्यर्थियों का हुजूम केंद्रों पर नजर आया।
पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रहीं। परीक्षार्थियों की उपस्थिति प्रपत्र के साथ ही बायोमैट्रिक मशीन से भी कराई गई। टैबलेट के माध्यम से सभी परीक्षार्थियों के फोटो भी कराए गए हैं। हर केंद्र पर उपस्थित रहे टीसीएस कंपनी के लोगों की सहायता से तकनीकी कार्य को पूरा किया गया। जिलाधिकारी अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया और ज्वांइट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


गणित के प्रश्नों देख चकराए परीक्षार्थी
पहले दिन गणित, हिंदी, तर्क शक्ति एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षाएं संपन्न हुईं। कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि अन्य विषयों की तुलना में गणित में प्रश्न कम थे। वहीं कला वर्ग के बच्चों ने गणित के प्रश्र कुछ कठिन भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में जमा हुई आंसर शीट
परीक्षा के बाद आंसर शीट पुलिस लाइन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई हैं। सीसीटीवी कैमरा व विशेष पुलिस सुरक्षा घेरे में कापियों को रखा गया है। मंगलवार की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए कंपनी के हवाले किया जाएगा।

परीक्षार्थियों के आगे बौनी हुई परिवहन व्यवस्थाएं

एटा। सोमवार को परिवहन व्यवस्थाएं चरमरा गईं। आगरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद-शिकोहाबाद की बसों की कमी से यात्री भटकते रहे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बंद था।
विभिन्न जिलों से परीक्षा देने आए हजारों परीक्षार्थी अभिभावकों के चलते यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सर्वाधिक बुरा हाल शाम को पांच बजे के बाद रहा। जब रोडवेज बस स्टेंड पर बसों का टोटा हो गया। सर्वाधिक किल्लत आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद व शिकोहाबाद के लिए रही। यहां पहुंची हजारों की भीड़ भटकती दिखी। सैकड़ों आवेदक भार वाहनों एवं प्राइवेट बसों के सहारे निकल गए।
पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के बाद भी डिपो ने कोई विशेष व्यवस्था नहीं की। उदासीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस स्टेंड स्थित स्टेशन प्रभारी का कार्यालय जहां बंद था वहीं इनक्वायरी पर भी कोई मौजूद नहीं था। यहां लिखे अधिकारियों के फोन मिल नहीं रहे थे। शिक्षक नेता यज्ञदेव भारद्वाज का आरोप है कि एक घंटे के लंबे इंतजार के बाद भी आगरा के लिए बस नहीं मिली। जानकारी के लिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं था।


जीटी रोड पर दिनभर रहा जाम
पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी अभिभावकों के चलते सोमवार को शहर में जाम के हालात रहे। सुबह से ही जीटी रोड पर वाहनों की कतारें रहीं। रोडवेज बस स्टेंड के सामने बढ़ी भीड़ के चलते वाहनों का गुजरना दूभर था। वहीं सैकड़ों निजी वाहनों की भी भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed