फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शादी का झांसा दे दो लाख की नकदी, आभूषण ले गए चोर

शादी का झांसा दे दो लाख की नकदी, आभूषण ले गए चोर

Sat, 16 Jun 2018 08:13 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे दो लाख की नकदी, आभूषण ले गए चोर
डैमो
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव लोहई में पुत्र की शादी कराने का लालच देकर दो व्यक्ति दो लाख रुपये की नकदी और आभूषण ले गए। गांव का रवींद्र सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा है। वह पिछले माह किसी काम से अलीगढ़ गया था। जहां उसकी मुलाकात रिक्शा चालक महेंद्र से हो गई।
विज्ञापन


रिक्शा चालक ने उससे पता और जाति पूछी। उसने कहा कि यदि तुम्हारे पास शादी लायक कोई पुत्र हो तो वह शादी करा देगा। इसी दौरान एक अन्य युवक जिसने अपना नाम रवि निवासी बदायूं बता रहा था, उनके पास आ गया। दोनों युवक रवींद्र के साथ उसके गांव आ गए और लड़का देखा।
विज्ञापन


लड़का देख उन्होंने शादी के लिए पक्का कर दिया। उसके बाद दोनों ने उसे जाल में फंसाना शुरू कर किया। उन्होंने रविंद्र से मकान को तोड़ कर पुन: बनवाने को कहा कि सगाई में हमारे गांव के लोग आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र ने इधर-उधर से कर्ज लेकर दो लाख रुपये मकान को तुड़वा कर बनवाने के लिए एकत्रित कर लिए। चार दिन पूर्व दोनों लोग वृंदावन दर्शन करने के बहाने उसके यहां पहुंच गए। रात को उसके घर पर ही रुके। रात में मौका पाकर बक्से में रखे दो लाख रुपये की नकदी व आभूषण लेकर भाग गए। पीड़ित ने सुरीर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed