फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विदेशी के सुरूर पर भारी देशी का गुरूर

विदेशी के सुरूर पर भारी देशी का गुरूर

Mon, 28 May 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विदेशी के सुरूर पर भारी देशी का गुरूर
sharab-baarish
एटा। शराब के शौकीन लोगों ने राजस्व में खूब इजाफा किया है। जिले में शराब की खपत में अप्रत्याशित ढंग से वृद्धि हुई है। विदेशी के मुकाबले देशी शराब के शौकीन जिले में ज्यादा निकले। पिछले साल के मुकाबले जहां विदेशी मदिरा पीने वालों ने महज 31 हजार अधिक बोतलें खरीदीं, वहीं देशी के शौकीन लोगों ने पिछले साल की अपेक्षा 47 हजार लीटर ज्यादा शराब पी। बीयर की खपत में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अप्रैल की बिक्री ने पिछले पूरे साल की खपत को पछाड़ दिया है। इसके चलते आबकारी विभाग के शराब की आपूर्ति करने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने पिछले साल के मुकाबले इस साल जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार देशी शराब पीने वालों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2017-2018 में जिले में कुल दो लाख 28 हजार 519 लीटर देशी शराब पी गई। वहीं अप्रैल 2018-19 मे ही दो लाख 76 हजार 20 लीटर देशी शराब पी ली गई। यानि पिछले साल की तुलना में एक महीने में ही 47 हजार 500 लीटर की जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसी प्रकार पिछले साल विदेशी मदिरा पीने वालों की खपत 75 हजार 500 लीटर थी। इस साल अप्रैल तक जिले में अंग्रेजी शराब के शौकीन लोगों ने एक लाख तीन हजार 935 बोतल शराब पी ली।
विज्ञापन


यानी पिछले साल के मुकाबले 31 हजार 935 लीटर शराब अधिक उपयोग में लाई गई। वहीं बीयर की बिक्री मेें गिरावट नजर आई। पिछले साल बीयर की एक लाख पांच हजार 940 बोतल बीयर पीं, जबकि हाल ही अप्रैल माह मेें एक लाख 87 हजार 462 बीयर शराब की खपत हुई। यह संख्या आठ हजार चार सौ 77 लीटर कम रही। आबकारी निरीक्षक रणविजय कहते हैं कि विदेशी शराब तथा बीयर की खपत औसत रही है। दोनों को मिलाकर इस साल एक लाख 90 हजार बोतल से अधिक की खपत पिछले साल के मुकाबले हुई है। हालांकि यह देशी शराब की खपत से ज्यादा नहीं है। देशी शराब की खपत 47 हजार लीटर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अवैध कारोबार बंद, अलीगंज में बढ़ी खपत
देशी शराब की सबसे ज्यादा खपत अलीगंज क्षेत्र में बढ़ी है। यहां पिछले साल तक 30006 लीटर खपत थी। जो बढ़कर अब 50328 लीटर हो गई है। अलीगंज क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगने के बाद खपत में 67.73 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि एटा में 13.9 और जलेसर में 13.06 फीसदी खपत बढ़ी है।

-----------
एटा में बढ़ी विदेशी की बिक्री
एटा तहसील में विदेशी शराब की बिक्री में 17 हजार बोतल की बढ़ोतरी हुई है। 43.86 फीसदी के इजाफे ने राजस्व बढ़ा दिया है। अलीगंज और जलेसर में औसत बढ़ोतरी हुई है।

276020 लीटर बिक्री देशी शराब की बिक्री
154 दुकानें हैं जिले में देशी शराब की
103935 बोतलों की बिक्री विदेशी शराब की
49 दुकानें हैं जिले में विदेशी शराब की
187462 लीटर की बिक्री बीयर की
38 दुकाने हैं जिले में बीयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed