फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   भगवान बुद्ध ने दिया करुणा-मानवता का संदेश

भगवान बुद्ध ने दिया करुणा-मानवता का संदेश

Mon, 30 Apr 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भगवान बुद्ध ने दिया करुणा-मानवता का संदेश
भगवान बुद्ध ने दिया करुणा-मानवता का संदेश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा। भारतीय बौद्ध महासभा ने भगवान बुद्ध की 2562वीं त्रिविधि पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार सुबह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर पार्क बुद्ध विहार आंबेडकर नगर से किया गया। शोभायात्रा संजय नगर, महिला थाना, जेल रोड, गांधी मार्केट, हाथी गेट, घंटाघर, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, ठंडी सड़क से जीटी रोड होती हुई निधौलीकलां स्थित नगला केवल के बुद्ध विहार पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां धम्मसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 में चयनित छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंत में खीर पूड़ी वितरित की गई। मुकेश कुमार, निशा कांत शर्मा, सत्यभान, मनोज कुमार, खुशीराम, नरेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
कासगंज। नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने करुणा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का मानना था कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि खुद पर विजय प्राप्त की जाए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रजनी साहू एवं उनके प्रतिनिधि राजवीर साहू ने बुद्ध पूर्णिमा पर सहावर गेट पर भगवान गौतम बुद्ध द्वार का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर भगवान बुद्ध का स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर सुमन पालीवाल, मनोज डीवीसी, नेत्रपाल सिंह, गुरपाल सिंह, डा. भीमराव अंबेडकर जनहित सेवा समिति सचिव रामदास विजय, शोभाराम कुशवाह, ब्रजवासी लाल कुशवाह, चंद्रभान कुशवाह, ब्रजनंदन लाल गुप्ता, कालीचरण पूर्व प्रधान, रामनिवास राव, मंजू गौतम, मोहनी कुशवाह, रेखा कुशवाह, इतवारी लाल बौद्ध, सुरेश शाक्य, मुकेश पाल सिंह, हरीश वैद्य, चोब सिंह, विशाखा, निधि, सरदार सिंह पूर्व प्रधान, वासुदेव, बाबूराम, हरि सिंह प्रधान प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed