{"_id":"5aae64504f1c1bbb758b62f6","slug":"201521378384-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीसी फौजदारी बने पीठासीन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीसी फौजदारी बने पीठासीन अधिकारी
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए 23 और 24 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में मतदान होगा। रिटर्निंग आफीसर न्यायमूर्ति राजाराम यादव ने डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव को मैनपुरी में चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए हर जिले में मतदान होना है। मैनपुरी जिले में मतदान की तिथि 23 और 24 मार्च तय की गई है।
दीवानी न्यायलय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए चुनाव कराने वाले रिटर्निंग आफीसर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजाराम यादव ने डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव कराने के बाद मतपत्र सील कराकर सुरक्षा के बीच बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद कार्यालय में भेजने को कहा गया है। पहली बार चुनाव कराने की जिम्मेदारी डीजीसी को सौंपी गई है। अभी तक जिला जज की देखरेख में ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों का चुनाव होता रहा है।