{"_id":"5aac003d4f1c1bb2758b5c9f","slug":"201521221693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स एकादश ने मैनपुरी एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर्स एकादश ने मैनपुरी एकादश को हराया
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
शॉट मारता खिलाड़ी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा समान। नेहरू स्मारक इंटर कालेज के खेल मैदान में खेली जा रही आशुतोष स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन टीचर्स एकादश और मैनपुरी क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीचर्स एकादश ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
शुक्रवार मैनपुरी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में मैनपुरी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खो कर 80 रन बनाये। टीम की तरफ से अमन चौहान ने सर्वाधिक 16 रन व आशीष ने 13 रन का योगदान दिया।
टीचर्स एकादश की तरफ से गेंदबाज अजय ने तीन सत्यम ने दो विकेट हासिल किए। 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर्स एकादश ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर यह मैच अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से जितेंद्र ने 23 व हरि श्याम ने 16 रन बनाकर नाबाद बनाए। मैनपुरी क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने तीन, यश व रजत ने एक एक विकेट हासिल किया। मैच में अंपायरिंग परशुराम व शीतल ने की, स्कोरिंग सत्यम दुबे ने व कमेंट्री अखिलेश शर्मा ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएनएस कॉलेज के उप प्रधानाचार्य दिलमोहन सोनी, संदीप कुमार चौहान, सूर्यप्रताप चौहान, रजत सिंह राजावत, मनुआ भदौरिया, विकास सिंह, सिवाय भारती, प्रीती मिश्रा, अनुपम, राजकुमारी, सियाराम, विनय सिंह, मोहन चंद्र, शिवकुमार पाल, दिनेश, विजय सिंह, विनीत भदौरिया आदि मौजूद रहे।