फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   एसडीएम रोकेंगे विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल

एसडीएम रोकेंगे विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल

Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम रोकेंगे विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल
परीक्षा देते विद्यार्थी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम के निर्देशन में जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। वहीं परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन


डीएम प्रदीप कुमार ने डीआईओएस को निर्देश दिए 69 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। इसके अतिरिक्त एसडीएम मैनपुरी, घिरोर, भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के महाविद्यालयों में परीक्षाओं की निगरानी करें। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने उपकुलपति को पत्र भी लिखा है। जिसमें माध्यमिक शिक्षकों से मदद लेने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं के बीच हुई परीक्षाएं
मैनपुरी। शुक्रवार को प्रथम पाली में बीएससी तृतीय वर्ष गणित, जूलोजी, बीकॉम तृतीय वर्ष ग्रुप 1 की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष म्यूजिक, बीएससी गणित और जूलोजी, तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष गृहविज्ञान, बीएससी द्वितीय वर्ष गणित और जूलोजी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर बोल-बोल कर नकल का खेल होते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष की परीक्षा में पकड़े गए थे 19 नकलची
मैनपुरी। विवि की वर्ष 2017 की परीक्षा के दौरान जनपद में पहुंचे सचलदल के लोगों ने 19 नकलचियों को पकड़ा था। जबकि तीन कालेजों पर सामूहिक नकल जैसे हालात देखे गए थे। जिनकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई थी। हालांकि विश्वविद्यालय से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed