{"_id":"5a8839c14f1c1b3c718b550b","slug":"201518877121-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्णानगर की रामनगर कालोनी में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव बिस्तर पर रखा मिला। मायके वालों नेे ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता की 15 साल पहले शादी हुई थी।
चौकी कृष्णानगर की रामनगर कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे दीपक का विवाह टप्पल के गांव बिचपुरी के रहने वाले हरपाल की बेटी सुमन से करीब 15 साल पहले हुआ था। फांसी के फंदे पर झूलती विवाहिता की सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस को उसका शव पलंग पर रखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसी बीच मायके वालों को भी विवाहिता की मौत की खबर लग गई। एकत्रित होकर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया।
आरोप है कि लगातार ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे। भाई विजय सिंह ने पति समेत चार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मृतका के 14 और पांच साल के दो बेटे हैं। चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि फांसी के फंदे पर विवाहिता के झूलने की सूचना मिली थी। विवाहिता का शव पलंग पर मिला था। मामले की जांच की जा रही है।