{"_id":"5a0dd4fe4f1c1b156b8b65c1","slug":"201510855934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिले-शिकवे भूल कर चुनाव में जुटें कार्यकर्ता-शिवप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिले-शिकवे भूल कर चुनाव में जुटें कार्यकर्ता-शिवप्रकाश
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गिले-शिकवे भूलकर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं। रूठों को मनाएं, सभी वार्डों में जाकर वोट मांगे। प्रत्याशी के लिए नहीं भाजपा की जीत के लिए जुटें। यह बातें भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश सिंह ने कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का सिर दुनिया में ऊंचा किया। भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री ने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले पर सभी को काम करना चाहिए। पार्टी से जो रूठ गए उनको मनाएं। भले ही पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशी 58 वार्डों में हैं लेकिन हर, जाति वर्ग और धर्म के लोगों के बीच जाएं।
पार्टी से विद्रोह करके चुनाव लड़ने वालों को चेतावनी दी कि वह यह नहीं समझें कि यदि चुनाव जीत गए तो पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उनको पार्टी से बाहर का रास्ता जीतने के बाद दिखाया जाएगा। प्रत्येक दिन जनसंपर्क किए जाने की रिपोर्ट निकाय चुनाव के प्रभारी वीरेंद्र सिरोही को सौंपे। विधायक मनीष असीजा ने प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे मन के साथ जुटने का आह्वान किया।