फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गूंजने लगी कलह

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गूंजने लगी कलह

Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गूंजने लगी कलह
मथुरा। नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस में कलह गूंजने लगी है। शहर उपाध्यक्ष ने रालोद का दामन थाम लिया है जबकि कई नेता दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं। संगठन के लिहाज से बड़ी पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस में नगर निगम के चुनाव आते ही टूट-फूट शुरू हो गई है। इसे कांग्रेस की गुटबंदी का असर भी माना जा सकता है। शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल में अपना ठिकाना तलाश लिया और कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ही रालोद की पार्षद पद के उम्मीदवार बन गए। इसके चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने उन्हें पद मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है । आबिद हुसैन ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस में दिलीप चौधरी ऐसे पहले पदाधिकारी नहीं हैं जिन्होंने पार्टी में रहते हुए दूसरी पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की है। पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी बड़ी पार्टियों से टिकट पाने को लाइन में लगे हुए हैं। हालांकि पार्टी के बड़े नेता किसी भी कलह से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed