फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   स्वाइन फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

स्वाइन फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Tue, 29 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
swine flu
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कमर कस ली है। चिकित्सालय पर दवाओं की व्यवस्था करते हुए पांच बेड का नया वार्ड बनाया गया है। स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली के साथ यूपी में भी स्वाइन फ्लू दस्तक दे चुका है। अब तक कई लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। जिले के लोगों का दिल्ली आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इस खतरनाक बीमारी के जिले में पैर पसारने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि जिले अभीतक इस तरह को कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जैयारी शुरू कर दी है। अशोक नगर स्थिति पुराने जिला संयुक्त चिकित्सालय पर ऐसे मरीजों के लिए व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। चकित्सालय पर एक वार्ड अलग से बनाया गया है। इस वार्ड में पांच बेड की व्यवस्था है। स्वाइन फ्लू में प्रयोग आने वाली दवाएं मंगा ली गईं हैं। इसके अलावा जांच के लिए किट की व्यवस्था की गई है, ताकि किट से सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण
- स्वाइन फ्लू के लक्षण आम तौर पर साधारण फ्लू की तरह ही होते हैं।
- खांसी, सर्दी, जुकाम और नाक बहना।
- सांस लेने में तकलीफ
- कमजोरी, बेचैनी, चिड़चिड़ापन महसूस होना।
- आलस आना, बेहोश हो जाना, ठीक से खड़े न हो पाना।
- लंबे समय तक तेज बुखार।
- तरल पदार्थ पीने में कठिनाई।
- सीने, गले, पेट में दर्द होना।
- गले में खराश या उल्टी-दस्त की शिकायत।
- भूख न लगना, कफ बनना।
फ्लू और सामान्य सर्दी में भेद-
- सर्दी लगने पर बुखार अमूमन नहीं आता, परंतु स्वाइन फ्लू होने पर 100-102 डिग्री बुखार आम है।
- सर्दी लगने पर सरदर्द और बदन दर्द कम होता है, लेकिन स्वाइन फ्लू होने पर सर और बदन दर्द होता है।
- सर्दी लगने पर कम कमजोरी आती है परंतु स्वाइन फ्लू से अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है।
- सर्दी होने पर नाक जाम हो जाती है, परंतु स्वाइन फ्लू होने से नाक अमुमन जाम नहीं होती।
क्या रखें सावघानी-
- छींकते समय टिस्यू पेपर से नाक को ढकें और फिर उस पेपर को सावघानी से नष्ट कर दें।
-हाथों साबुन से घोते रहें। घर, ऑफिस के दरवाजों के हैंडल, की-बोर्ड, मेज साफ करते रहें।
- आपको जुकाम के लक्षण दिखाई दे तो घर से बाहर न जाएं और दूसरों के नजदीक न जाएं।
- बुखार ठीक होने के 24 घंटे बाद तक घर पर रहें। लगातार पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
- संभव हो तो फेस मास्क पहने।
जनपद में अभी स्वॉइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। विभाग ने एहतियातन अपनी व्यवस्थाएं कर ली हैं, जिससे यदि कोई व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित होता है तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सके-डा. रंगजी दुवे, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed