{"_id":"59a30e094f1c1b1c0b8b4953","slug":"201503858185-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की भर्ती आज से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की भर्ती आज से शुरु
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली पुलिस के सिपाहियोें की भर्ती के लिए आर्मी का ईगल ग्राउंड तैयार है। 28 अगस्त से 21 सितंबर तक चलने वाली भर्ती में शामिल होने युवक-युवतियां आएंगी। भर्ती के लिए मथुरा पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। रविवार से भर्ती में अभ्यर्थियों का आगमन शुरु हो गया। शुरू में चार दिन केवल युवतियां ही इस भर्ती में भाग ले सकेंगी।
वेटरेनरी विवि के बराबर में आर्मी के ईगल ग्राउंड में सोमवार से भर्ती मेला लगेगा। यह मेला दिल्ली पुलिस की भर्ती का होगा। 28 अगस्त को शुरु होने वाली दिल्ली पुलिस के सिपाहियों की भर्ती के लिए करीब 500 युवतियों ने मथुरा में डेरा डाल दिया। सोमवार की तड़के दो बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
तीन बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरु हो जाएगी। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ अभ्यर्थियों की सुरक्षा को मुस्तैद नजर आए। इसके अलावा कई थानों के फोर्स को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 28, 29 अगस्त एवं एक और तीन सितंबर को केवल युवतियों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसके अलावा युवकों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया आईपीएस अतुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में पूरी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर थानों का फोर्स एवं पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।