{"_id":"6622b81229883b861e042c38","slug":"20-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-in-the-field-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116187-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में लगी आग से गेहूं की 20 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में लगी आग से गेहूं की 20 बीघा फसल जली
Fri, 19 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड करहल की ग्रामसभा निनौली के पास ग्राम भटोहा में खेत में लगी आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से नलकूप चलाकर खेत में लगी आग बुझाई। लेकिन तब तक खेत में खड़ी गेहूं की पकी फसल जल चुकी थी।
शुक्रवार की दोपहर ग्रामसभा निनौली के पास भटोहा में एक गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग जब ज्यादा तेज हुई तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी नलकूप चलाकर जब तक आग पर काबू पाया। तब तक 20 बीघा खेत की गेहूं की पकी फसल जल चुकी थी। खेत में आग लगने से नगला श्रीघर के रहने वाले रामनरेश सिंह, पाय के रहने वाले रामवीर, ओबरा के रहने वाले रामनरेश और मोहर के खेत की फसल जल गई थी। पीड़ित किसानों ने डीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।