फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 worker died after drink tinchar, rampage on highway

टिंचर पीकर दो मजदूरों की मौत, हाईवे पर हंगामा

Sat, 14 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 14 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानगंज की पुलिया पर खानाबदोशों के डेरे में शुक्रवार की सुबह टिंचर पीकर दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिवारीजनों ने टिंचर की दुकान पर धावा बोल दिया। पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज न होने पर परिवार की महिलाओं ने हाईवे जाम कर दिया और हंगामा करने लगीं। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले खानाबदोश (लोहापीटा) 25-30 परिवार कई सालों से सुल्तानगंज की पुलिया के सर्विस रोड के किनारे तंबुओं में बसर रह रहे हैं। शुक्रवार की सुबह छह बजे राकेश (30) पुत्र बेनीराम, अर्जुन (40) पुत्र सुंदर के साथ शौच के लिए जनता क्वार्टर के मैदान पर गए थे। अर्जुन की पत्नी संगीता ने बताया कि दोनों ने जनता क्वार्टर (सेक्टर एक) स्थित टिंचर की दुकान से टिंचर कार्बोनेट की शीशी खरीदी और मैदान में ही पीने लगे। इसके बाद दोनों गिरते-पड़ते तंबू तक पहुंचे।
विज्ञापन


परिवारवाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोग टिंचर की दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन राजीव दीक्षित की पिटाई लगा दी। न्यू आगरा थाने की पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर ने भी जांच पड़ताल की। उधर, राकेश का भाई विक्रम थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया। इस पर दोपहर एक बजे महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, तब वह शांत हुईं। एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि टिंचर पिया था या कुछ और, ये जांच का विषय है। पोस्टमार्टम कराया गया है। दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed