फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.26 lakh students got web registration, admission only for 89 thousand

2.26 लाख छात्रों ने कराया वेब पंजीकरण, प्रवेश 89 हजार का ही

Tue, 30 Nov 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
2.26 lakh students got web registration, admission only for 89 thousand
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए करीब 2.26 लाख छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया है, प्रवेश अभी तक करीब 89 हजार के ही हुए हैं। प्रवेश प्रक्रिया में देरी का असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। 16 अक्तूबर से ही प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं लगनी थी।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराने वाले 2.26 लाख छात्रों में से 1.20 लाख छात्रों ने विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों और आवासीय इकाई के संस्थानों में रिपोर्टिंग की है। बीए में प्रवेश के लिए 53,218 ने रिपोर्टिंग की है, इसमें से 42201 का प्रवेश हो चुका है। बीएससी में रिपोर्टिंग 42,776 छात्रों का है और प्रवेश अभी 32,917 का हुआ है। वहीं, बीकॉम में 11245 ने रिपोर्टिेंग की है, प्रवेश महज 6542 छात्रों का हुआ है। कॉलेजों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी, इनको मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इनको प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं, फीस जमा न करने वाले कॉलेजों की भी प्रवेश प्रक्रिया रोकी गई थी।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चालू सत्र में सत्र 2020-21 की अपेक्षा करीब 27 हजार अधिक छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया है। गत सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष में 1.56 लाख छात्रों के प्रवेश हुए थे। चालू सत्र में अभी तक 89 हजार के प्रवेश हुए हैं, प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के छात्रों की परीक्षा नहीं हुई थी, प्रोन्नत हुए थे। दूसरे कोरोना काल में बाहर जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। इससे गत सत्र की अपेक्षा इस बार विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन बढ़ा है। अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों को अब प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। प्रवेश के आंकड़े अभी बढ़ेंगे। तमाम कॉलेजों ने छात्रों का प्रवेश लेने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है।’- प्रो. मनु प्रताप, सह समन्वयक, प्रवेश समिति, विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed