{"_id":"5cb21413bdec2214696176d3","slug":"191555174419-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की गिरफ्तारी पर भड़के रेलकर्मी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की गिरफ्तारी पर भड़के रेलकर्मी, हंगामा
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रेलवे के आवास पर अवैध कब्जे के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर रेलकर्मी भड़क गए। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर पर जमकर हंगामा कर दिया। इस बीच आरपीएफ और कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कर्मचारियों ने रेल पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
रेलवे के आवास संख्या 6-एल में लंबे समय से सिकंदर नाम का रेल कर्मी रह रहा था, लेकिन पिछले दिनों रेलवे की आवास कमेटी ने रेलकर्मी राम बाबू को आवंटित कर दिया था। अवैध कब्जा धारक कर्मी से आवास खाली कराने को लेकर कुछ दिन पहले रेल उपनिरीक्षक हौसला प्रसाद एवं रेलकर्मी सिकंदर के बीच कहासुनी भी हुई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। तीन दिन पहले रेलकर्मी रामबाबू ने अवैध कब्जा धारक सिकंदर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। शनिवार को आरपीएफ प्रभारी सुजीत कुमार झा ने सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। रेलकर्मी की गिरफ्तारी पर इंजीनियर विभाग के रेल कर्मचारी भड़क उठे। कासगंज, सहावर, बढ़ारीकलां सहित अन्य क्षेत्रों के रेलकर्मी रेलवे स्टेशन पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। रेलकर्मी और आरपीएफ आमने-सामने आ गए।
- नियम के अनुसार रेलकर्मी की गिरफ्तारी से पहले उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी चाहिए, लेकिन आरपीएफ मनमानी कर रही है। रेल कर्मियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। सतीश कुमार, कर्मचारी नेता।
विज्ञापन
- रेलकर्मी के खिलाफ अवैध कब्जे का मामला दर्ज था। उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्व में ट्वीटर भी अधिकारी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। सुजीत कुमार झा, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ।