{"_id":"5c684b20bdec224dab60093a","slug":"191550338848-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने तुलसीदास के आवास पर रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने तुलसीदास के आवास पर रखा उपवास
विज्ञापन
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
सोरों (कासगंज)। हक के लिए पुरोहितों का विरोध है। आक्रोश पुरोहितों ने तुलसीदास के आवास पर शनिवार को उपवास किया ओर प्रदेश सरकार से सोरों का हक मांगा है। पुरोहितों के आंदोलन को सोरों के मुस्लिम समुदाय ने भी समर्थन दे दिया है।
बांदा के राजापुर को तुलसी पीठ दिए जाने की घोषणा से पुरोहितों में आक्रोश पनपा है। सभी दलों के पुरोहित एक मंच पर हैं। शनिवार को आंदोलनकारी उमेश तिवारी ने कहा कि यह सभी सांकेतिक आंदोलन हैं। यदि इस चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी सरकार ने सोरों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा तो उग्र आंदोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी। अभयराज मिश्रा ने कहा कि सोरों के साथ सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। हम किसी भी हालत में सोरों का हक नहीं छीनने देंगे। पुरोहिता का समर्थन करने पहुंचे सभासद इकरार ने कहा कि तुलसीदास के घर के अवशेष आज भी उपलब्ध हैं। तुलसी स्थल व तुलसी पीठ सोरों घोषित की जाए। युवा नेता गोपाल भारद्वाज ने कहा कि पुरोहित एक मंच पर रहें। सरकार की बेरुखी से संकेत मिल रहा है कि सरकार सोरों ओर कोई ध्यान नहीं दे रही, अब आंदोलन को नया मोड़ देना होगा। श्याम दीक्षित, प्रिंस दीपक, भारत उपाध्याय, सीताराम तिवारी, सचिन दुबे, कपिल पंडित, गोपाल भारद्वाज, गोपाल गुप्ता, सोनू, अभयराज मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, आशीष तिवारी, रामदास विजय लोधी, प्रेमबाबू राजपूत, लोकेश पचौरी, सुमित, मनीष पंडा, मोहित चौबे, रामदास शर्मा, पीयूष महेरे, सचिन तिवारी, उमेश तिवारी, आशीष दौदेरिया आदि लोग मौजूद रहे।