फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दिसंबर में होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास : डा.महेश शर्मा

दिसंबर में होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास : डा.महेश शर्मा

Sun, 28 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर में होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास : डा.महेश शर्मा
डैमो
फिरोजाबाद। केंद्रीय सांस्कृतिक, वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास दिसंबर माह में होगा। 77 प्रतिशत किसानों की सहमति हो गई है। इसका लाभ आगरा और फिरोजाबाद सहित आसपास के 200 किलोमीटर एरिया को होगा। राम मंदिर के सवाल पर वह बोले कि राममंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो फिर कहां बनेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि आगरा को पर्यटन मंडल बनाया जाएगा। इसमें फिरोजाबाद को शामिल करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेश शर्मा रविवार को शहर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा जेवर एयरपोर्ट बड़ा एयरपोर्ट होगा। इसका लाभ 200 किलोमीटर एरिया के लोगों को मिलेगा। जेवर के साथ आगरा के हवाई अड्डे का विकास होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि एक सवाल पर कहा कि 565 रियासत में बंटा देश सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस एवं डा.आंबेडकर के कारण एकजुट हो सका। पर, कांग्रेस को जितना सरदार पटेल को सम्मान देना चाहिए वह नहीं दे सकी। वह एक परिवार तक सीमित रही।
विज्ञापन


वह बोले कि सरदार पटेल नहीं होते तो क्या होता और सरदार पटेल यदि होते तो क्या हो गया होता। आप समझ सकते हैं। प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न का आंकड़ा बढ़ने के सवाल पर कहा ऐसा नहीं है अपराधों के सभी आंकड़े घटे हैं तो महिलाओं का आंकड़ा कैसे बढ़ सकता है। फिरोजाबाद में कई धरोहरों के होने पर कहा कि आगरा के साथ-साथ फिरोजाबाद को मिलाकर यहां के पर्यटन क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। आगरा को पर्यटन मंडल बनाया जाएगा। इसमें फिरोजाबाद को शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्युलर मोर्चा के गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौका परस्त हैं इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। राममंदिर के सवाल पर कहा कि अयोध्या में राममंदिर नहीं बनेगा तो फिर कहां बनेगा। सीबीआई में की गई कार्रवाई को उचित बताया। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा, मेयर नूतन राठौर सहित कई भाजपा नेता और प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे।



केंद्रीय मंत्री के स्वागत में बाल श्रमिक बजाते दिखे ढोल
फिरोजाबाद। शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा.महेश शर्मा के स्वागत को ढोल नगाड़े बाल श्रमिक बजाते दिखाई दिए। इनकी उम्र 12 वर्ष से भी कम थी। नगला गोला निवासी शिवा पुत्र हरिओम ने बताया कि उसे 50 रुपया देकर यहां लाया गया है पिछले करीब दो वर्षों से ढोल बजाने का काम कर रहा है। इसके ही साथ एक अन्य बच्चा भी ढोल बजा रहा था। इस दौरान भाजपा के कई नेता और अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed