फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गैंगस्टर नीलू यादव पर 25 हजार का इनाम

गैंगस्टर नीलू यादव पर 25 हजार का इनाम

Tue, 18 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर नीलू यादव पर 25 हजार का  इनाम
मैनपुरी। शराब माफिया और गैंगस्टर नीलू यादव पर एसपी ने इनाम की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। वहीं गैंग के छह सक्रिय सदस्यों पर भी 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वह पुलिस को काफी समय से चकमा देता आ रहा है। जिले को अवैध शराब कारोबार से मुक्त करने को लेकर चलाए जा रहे ‘आपरेशन क्लीन’ के तहत एसपी अजय शंकर राय ने माफिया पर तेजी के साथ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब नीलू यादव उर्फ रजनीकांत उर्फ नीलेश यादव पर इनाम की 15 हजार की राशि बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। इसके अलावा उसके गैंग में शामिल अन्य सदस्य रूपकुमार निवासी पावर हाउस रोड, राहुल कुमार निवासी मलिक मिल कालोनी सदर कोतवाली, घनश्याम, श्यामसुंदर निवासी नगला देवी बेवर, बंटी मलिक मिल कालोनी और संतोष निवासी भरथरा जनपद इटावा पर 15-15 हजार इनाम रखा गया है। एसपी के मुताबिक अवैध शराब कारोबार का जड़ से खत्म करना है। वहीं, अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना ही मकसद है।
विज्ञापन


कर सकता है सरेंडर
मैनपुरी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब माफिया और गैंगस्टर नीलू यादव पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बीते कुछ दिनों पुलिस कार्रवाई में अवैध कारोबार की जड़ें हिला दीं हैं। जल्द ही नीलू यादव सरेंडर कर सकता है। उधर, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed