{"_id":"5b92a9ac867a55787b026adb","slug":"191536338348-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुखार से पीड़ित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुखार से पीड़ित महिला की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुखार से पीड़ित महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब संक्रामक रोग जानलेवा बनने लगे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पीड़ितों को सेवाएं नहीं दे पा रहा। यही कारण है है कि बुखार सेे पीड़ित महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सुनीता (30) पत्नी सीतराम निवासी राजेपुर कुर्रा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिवारीजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बतातें चलें कि राजेपुरकुर्रा बाढ़ प्रभावित गांव है। गांव में काफी संख्या में लोग बुखार आदि से पीड़ित हैं। आसपास के अन्य ग्रामों में भी तमाम लोग संक्रामक रोग से पीड़ित हैं। इन लोगों तक पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं नहंी पहुंच पा रही। ग्रामीण चिकित्सकों के सहारे ही पीड़ितों का उपचार हो पा रहा है। सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में शनिवार को टीम भेजी जाएगी जो भी पीड़ित होंगे उनका उपचार किया जाएगा। वैसे विभाग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेज रहा है। जगह जगह शिविर लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है।